राजस्थान सरकार ने 16 राजकीय मार्गों के लिए ₹4,279.70 करोड़ के वित्तीय प्रस्ताव को दी मंज़ूरी

राजस्थान सरकार ने 16 राजकीय राजमार्गों के निर्माण के लिए ₹4,279.70 करोड़ के संशोधित वित्तीय प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। सरकारी बयान के अनुसार, विश्व बैंक एवं एशियाई विकास बैंक की वित्तीय सहायता द्वारा राजमार्गों का विकास करवाया जा रहा है। बयान के मुताबिक, इन राजकीय राजमार्गों के निर्माण में अब तक ₹2,300.40 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं।

Load More