राजस्थान सरकार ने 23 आरएएस व 19 आरपीएस अधिकारियों के किए तबादले, सूची आई सामने
राजस्थान सरकार ने बुधवार को 23 आरएएस व 19 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। रामनारायण बड़गुर्जर को स्टेट बेवरेजेज़ कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जयपुर) का कार्यकारी निदेशक व हरफूल पंकज को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (जोधपुर) बनाया गया है। निसार खान को उप-पुलिस अधीक्षक (कारागार), भवानी सिंह इन्दा को कोटा का वृत्ताधिकारी और चांदमल को उदयपुर का वृत्ताधिकारी नियुक्त किया गया है।