राजस्थान सरकार ने 330 से अधिक पदों के सृजन को दी मंज़ूरी, पदों का ब्योरा जारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के पंचायती राज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के 333 नए पदों के सृजन से संबंधित प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी के 25, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 50, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 75 व वरिष्ठ सहायक के 183 नए पदों का सृजन किया जाएगा।