राजस्थान सरकार ने 82 आरपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

राजस्थान सरकार ने रविवार को 82 आरपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया। ट्रांसफर आदेश के मुताबिक, आदित्य पूनिया को सहायक पुलिस आयुक्त आमेर, अजीत पाल को उप-पुलिस अधीक्षक (एससी/एसटी सेल) सीकर, अनिल सारण को सीओ रामसर (बाड़मेर) और बाबूलाल मीना को सीओ धौलपुर ग्रामीण (धौलपुर) बनाया गया है। इससे पहले 13 जुलाई को 98 आरपीएस अफसरों के ट्रांसफर हुए थे।

Load More