राजस्थान सरकार ने 98 आरपीएस अधिकारियों का किया ट्रांसफर
राजस्थान सरकार ने 98 आरपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक, नितेश आर्य को एएसपी केकड़ी, महमूद खान को एएसपी अजमेर शहर, अंजली अजीत जौरवाल को एएसपी पीटीएस अलवर, दीपक शर्मा को एएसपी बीकानेर शहर और दीप्ति जोशी को एडिशनल डीसीपी जयपुर बनाया गया है। इससे पहले 29 मई को 142 आरपीएस अफसरों के ट्रांसफर हुए थे।