राजस्थान सरकार ने अधिकारियों व कर्मियों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध 11 दिन के लिए हटाया
राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार व समन्वय विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार, राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों पर लगे प्रतिबंध को 10-20 फरवरी तक के लिए हटाया गया है। यह आदेश राज्य के समस्त निगमों, मंडलों, बोर्ड आदि पर लागू होगा। विभाग द्वारा बीते साल 15 जनवरी को प्रदेश के सभी विभागों में तबादलों पर प्रतिबंध लगाया गया था।