राजस्थान सरकार ने किन ज़िलों में आवासीय स्कूल खोलने के प्रस्ताव को दी है मंज़ूरी?

राजस्थान सरकार ने जनजाति क्षेत्रों में 7 आवासीय विद्यालय खोलने का फैसला किया है। ये विद्यालय पाली के सुमेरपुर, सवाई माधोपुर, भेड़ोली-बौली (सवाई माधोपुर), अजमेर के केकड़ी स्थित गिरवरा, जालोर, डूंगरपुर के चिखली, टोंक के देवली स्थित श्रीपुरा में खोले जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन स्कूलों के भवन निर्माण के लिए ₹35 करोड़ की वित्तीय मंज़ूरी दी है।

Load More