राजस्थान सरकार ने झालावाड़ के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर चेतन चौहान को किया निलंबित
राजस्थान सरकार ने झालावाड़ ज़िले के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर व एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (एडीएम) चेतन चौहान को निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 17 अगस्त को झालावाड़ का एडीएम बनाया गया था लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था। इसे लेकर सरकार ने उन्हें नोटिस जारी किया था और उन्होंने नोटिस का भी जवाब नहीं दिया था।