राजस्थान सरकार ने डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए दिए क्या-क्या दिशा-निर्देश?
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने राज्य में डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों की स्थिति की समीक्षा कर कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन बीमारियों से अधिक प्रभावित ज़िलों में राज्य स्तरीय टीमें भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित ज़िलों में संक्रमित मरीज़ों का इलाज सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी दिए हैं।