राजस्थान सरकार ने थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में महिलाओं का आरक्षण बढ़ाकर किया 50%

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने का फैसला लिया। वर्तमान में प्रदेश में इस भर्ती में महिलाओं के लिए 30% आरक्षण का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने राजस्थान के पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंज़ूरी देते हुए महिलाओं का आरक्षण बढ़ाया है।

Load More