राजस्थान सरकार ने पार्षदों के वेतन भत्तों में की बढ़ोतरी
राजस्थान सरकार ने नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका के पार्षदों का मासिक भत्ता बढ़ाया है। निगम पार्षदों को अब टेलीफोन भत्ता ₹2,070/माह, स्टेशनरी भत्ता ₹1,035/माह व वाहन भत्ता ₹2,070/माह मिलेगा। नगर परिषद पार्षदों को टेलीफोन भत्ता ₹1,380/माह, स्टेशनरी भत्ता ₹828/माह व वाहन भत्ता ₹1,380/माह मिलेगा और नगर पालिका पार्षदों को टेलीफोन भत्ता ₹828/माह व स्टेशनरी भत्ता ₹690/माह मिलेगा।