राजस्थान सरकार ने रखा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ढाई गुना बढ़ाने का लक्ष्य, लोगों से लेंगे सुझाव
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने साल 2030 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ₹14.14 लाख करोड़ से करीब ढाई गुना बढ़ाकर ₹35.71 लाख करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि 'मिशन 2030' के लिए अर्थशास्त्रियों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, किसानों, मज़दूरों, महिलाओं समेत 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जाएंगे।