राजस्थान सरकार ने विश्व जनसंख्या दिवस पर आबादी पर नियंत्रण को लेकर क्या सुझाव दिए हैं?
राजस्थान सरकार ने विश्व जनसंख्या दिवस पर कहा है, "छोटा परिवार सुख समृद्धि का आधार है। दो बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतर रखें।" राज्य सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए गर्भ निरोधक गोलियों, कंडोम व गर्भ निरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल करने और पुरुष नसबंदी व महिला नसबंदी जैसे उपाय अपनाने की सलाह दी है।