राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में 13 पदों के सृजन को दी मंज़ूरी, पदों का ब्योरा जारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीडवाना-कुचामन ज़िले में कुचामन सिटी स्थित राजकीय चिकित्सालय में 12 बेड का स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट खोलने की मंज़ूरी दी है। इसके लिए 13 पदों का सृजन किया जाएगा। इनमें नर्स श्रेणी द्वितीय के 7, चिकित्सा अधिकारी व वॉर्ड बॉय के 2-2, कनिष्ठ विशेषज्ञ और नर्स श्रेणी प्रथम के 1-1 पद शामिल हैं।