राजस्थान सरकार ने हाईकोर्ट की फटकार के बाद राज्य में की महाधिवक्ता की नियुक्ति
राजस्थान हाईकोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार ने राजस्थान में महाधिवक्ता की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजेंद्र प्रसाद को राज्य का महाधिवक्ता बनाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने नाराज़गी जताते हुए राज्य सरकार से महाधिवक्ता व अतिरिक्त महाधिवक्ताओं की नियुक्ति को लेकर 5 फरवरी तक जवाब मांगा था।