राजस्थान सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेवकों के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 5 वर्ष से बढ़ाकर की 15 साल
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान होमगार्ड के स्वयंसेवकों की अनुबंध अवधि को 5 वर्ष से बढ़ाकर 15 वर्ष किए जाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। इसके अलावा स्वयंसेवकों को अच्छी सुविधाएं देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए होमगार्ड के निदेशालय स्तर पर समिति गठित करने के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी है।