राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड में निकली 635 पदों पर भर्तियां, 18 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन
राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड में सीनियर मैनेजर, मैनेजर, कंप्यूटर प्रोग्रामर और बैंकिंग असिस्टेंट के कुल 635 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अभ्यर्थी rajcrb.rajasthan.gov.in पर 18 अक्टूबर से 17 नवंबर 2023 तक आवेदन कर सकेंगे। 6 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹600 और एससी/एसटी व विकलांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹400 है।