राजस्थान सीएम की सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर के बेटे ने बैट से पीट-पीटकर की शख्स की हत्या
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सुरक्षा में तैनात एक इंस्पेक्टर के 23 वर्षीय बेटे ने एक शख्स की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स पुलिसकर्मी के घर (जयपुर) के पास टहल रहा था और इसी दौरान उसकी आरोपी से बहस हुई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।