राजस्थान सीएम के दावे 'पीएम के कार्यक्रम से मेरा भाषण हटाया गया' पर पीएमओ ने दिया जवाब
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दावे 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से मेरा भाषण हटाया गया' को लेकर पीएमओ ने जवाब दिया है। पीएमओ ने दावे का खंडन करते हुए कहा, "प्रोटोकॉल के हिसाब से आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है, लेकिन आपके कार्यालय ने कहा कि आप नहीं आ पाएंगे।"