राजस्थान सीएम के 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार है' बयान को लेकर हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है' को लेकर उनके खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में गहलोत के खिलाफ अदालत की अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई है। याचिका के मुताबिक, गहलोत द्वारा की गई टिप्पणी न्यायपालिका को जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश है।