राजस्थान सीएम के रेड सिग्नल पर काफिला रुकवाने के फैसले की कांग्रेस ने की तारीफ
वीआईपी कल्चर को खत्म करने के मद्देनज़र राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अपने रूट पर ट्रैफिक न रुकवाने और काफिले को रेड सिग्नल पर रुकवाने के फैसले की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तारीफ की है। उन्होंने कहा, "स्वागत योग्य फैसला।" शर्मा का काफिला बुधवार को रेड सिग्नल पर रुका था जिसका वीडियो सामने आया है।