राजस्थान सीएम भजनलाल ने पेपर लीक का खुलासा करने वाली एसओजी की टीम के साथ की बैठक
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक का खुलासा करने वाली एसओजी की टीम के साथ गुरुवार को बैठक की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक के दौरान एसओजी की टीम ने पेपर लीक मामले में अब तक हुई जांच की रिपोर्ट सीएम भजनलाल को सौंपी। भजनलाल ने कहा, "युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"