राजस्थान से कुवैत भागी दीपिका ने अपनाया मुस्लिम धर्म, कहा- गलत जगह छूते थे ससुर
डूंगरपुर (राजस्थान) से अपने प्रेमी के साथ कुवैत भागी 2 बच्चों की मां दीपिका पाटीदार ने एक वीडियो जारी कर बताया है कि वह मुस्लिम धर्म अपनाकर नज़ीरा बन गई हैं। उन्होंने अपने पहले पति और ससुरालवालों पर उन्हें टॉर्चर करने के आरोप लगाए हैं। दीपिका ने कहा, "मेरे ससुर मेरे साथ गलत हरकतें करते थे...मुझे गलत जगह छूते थे।"