राजस्थान से दिल्ली जाने वाली बसों के रूट में जी20 समिट के चलते क्या बदलाव किया गया है?
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक (यातायात) संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाली जी20 समिट को लेकर रोडवेज़ बसों का रूट बदला गया है। बकौल पांडेय, जयपुर-दिल्ली एनएच-48 व पुरानी दिल्ली से दिल्ली में प्रवेश करने वाली बसें 7 सितंबर रात 12 बजे-10 सितंबर रात 12 बजे तक गुरुग्राम से चलेंगी।