राजस्थान से बीजेपी सांसद बोहरा को मिली धमकी, ईमेल में लिखा- जहां मिलोगे वहीं जान से मार देंगे
राजस्थान में जयपुर शहर से बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा को जान से मारने की धमकी मिली है जिसकी शिकायत सांसद के निजी सहायक ने पुलिस को दी है। सांसद के निजी सहायक के अनुसार, बोहरा को 2 अप्रैल को भेजे गए एक ईमेल में 'दिल्ली अभी दूर है, रास्ते में जहां मिलोगे तुम्हें वहीं जान से मार देंगे' लिखा था।