राजस्थान से भागी छात्रा व महिला टीचर को पुलिस ने चेन्नई से पकड़ा, कहा था- हम प्यार करते हैं
श्रीडूंगरगढ़ (राजस्थान) में शिक्षिका (20) और कथित तौर पर उसके साथ भागी 17-वर्षीय छात्रा को पुलिस ने चेन्नई से पकड़ा है। गौरतलब है, उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और अलग नहीं रह सकतीं। वहीं, छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उसने दबाव में अपनी मर्ज़ी से भागने की बात कही है।