राजस्थान से राम मंदिर की पहली आरती के लिए 11 रथों में भेजा गया 600 किलो घी
जोधपुर (राजस्थान) के श्रीश्री महर्षि संदीपनि रामधर्म गौशाला से राम मंदिर की पहली आरती व महायज्ञ के लिए सोमवार को 600 किलोग्राम घी 11 रथों के ज़रिए अयोध्या रवाना कर दिया गया। रथों पर 108 स्टील के कलशों में घी रखा गया और प्रत्येक रथ को तैयार करने में ₹3.5 लाख खर्च आया। रथ लगभग एक महीने में अयोध्या पहुंचेंगे।