राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने पर लगाई रोक
राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर अकाउंटेंट और तहसील रेवेन्यू अकाउंटेंट भर्ती परीक्षा 2023 का परिणाम जारी करने पर अंतरिम रोक लगा दी है। दरअसल, याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने कुछ अयोग्य अभ्यर्थियों को भी भर्ती परीक्षा में शामिल किया है। हाईकोर्ट ने राजस्थान सरकार और आरएसएसबी से इस मामले में जवाब मांगा है।