राजस्थान हाईकोर्ट ने डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण को चुनौती देने वाली याचिका की खारिज
राजस्थान हाईकोर्ट ने मंगलवार को प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद पर दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा के शपथ ग्रहण और उनकी नियुक्ति को असंवैधानिक बताने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर ₹25,000 का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई ठोस आधार नहीं था और यह केवल एक पब्लिसिटी स्टंट था।