राजस्थान हाईकोर्ट में जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के 59 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
राजस्थान हाईकोर्ट ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (अंग्रेज़ी) के 59 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 2 अगस्त है और 18-40 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को शुरुआती 2 वर्षों तक ₹23,700/माह का वेतन दिया जाएगा।