राजस्थान हाईकोर्ट में सिस्टम असिस्टेंट के 230 पदों पर निकली भर्ती
राजस्थान हाईकोर्ट में सिस्टम असिस्टेंट के 230 और जूनियर अकाउंटेंट के 7 पदों पर भर्ती निकली है। सिस्टम असिस्टेंट के लिए सामान्य वर्ग के 85, ईडब्ल्यूएस के 23, एससी के 36, एसटी के 27, ओबीसी (एनसीएल) के 48 और एमबीसी (एनसीएल) के 11 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी आगामी 3 फरवरी तक सिस्टम असिस्टेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे।