राजस्‍थान में 22 जनवरी को सभी सरकारी दफ्तरों व शिक्षण संस्थानों में रहेगी आधे दिन की छुट्टी

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 22 जनवरी को अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनज़र प्रदेश में आधे दिन की छुट्टी का एलान किया है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर व शिक्षण संस्थान दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह देख सकें। वहीं, इस दिन प्रदेश में ड्राई-डे भी होगा।

Load More