राजस्थान में दही हांडी उत्सव के दौरान मंदिर में लोगों पर गिरा भारी-भरकम लाइटिंग स्टैंड
जोधपुर (राजस्थान) स्थित घनश्याम जी मंदिर में शुक्रवार रात दही हांडी उत्सव के दौरान लोगों पर लाइटिंग के लिए लगा भारी-भरकम स्टैंड गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। हादसे के समय लोग स्टैंड से बंधी हांडी को नीचे खींचने की कोशिश कर रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।