राजा की तरह रखा गया: पाकिस्तान की 2 दिवसीय यात्रा को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी
बीसीसीआई अध्यक्ष रॉजर बिन्नी ने एशिया कप-2023 के लिए पाकिस्तान की 2-दिवसीय शिष्टाचार यात्रा को शानदार अनुभव बताया है। उन्होंने पाकिस्तान की मेज़बानी की तारीफ करते हुए कहा, "हमें राजा की तरह रखा गया।" रॉजर ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीरीज़ शुरू होने की संभावना को लेकर कहा, "बीसीसीआई इस पर फैसला नहीं कर सकता। यह सरकार से जुड़ा मसला है।"