राजामौली से एक बार ऐक्टिंग टिप्स मांगी थी, उन्होंने कहा- जो करो प्यार से करो: आलिया
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा है कि पहली बार फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली से मिलने पर वह उन्हें एकटक निहारती रही थीं। आलिया ने कहा, "मैंने एक बार उनसे (राजामौली से) ऐक्टिंग टिप्स मांगी थी। उन्होंने कहा, 'आप जो भी करें प्यार से करें क्योंकि फिल्म न चलने पर भी दर्शक आपकी आंखों में आपके काम के प्रति प्यार देख पाएंगे'।"