राजीव गांधी की हथेली से खून बहते देखा था, पूछने पर कहा- 5000 लोगों से हाथ मिलाया है: पित्रोदा
इंडियन ओवरसीज़ कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने बताया है कि एक बार उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हथेली से खून बहते देखा था। पित्रोदा ने आगे कहा, "मैंने उनसे पूछा था कि क्या हुआ है तो उन्होंने बताया- 'सैम आज मैंने कम-से-कम 5,000 लोगों से हाथ मिलाया है...और वे सभी ग्रामीण थे...उनके हाथ बड़े रफ होते हैं'।"