राजीव गांधी हत्याकांड के 3 दोषी लौटे श्रीलंका, 30 साल जेल में रहने के बाद 2022 में हुए थे रिहा
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी श्रीलंकाई नागरिक मुरुगन, जयकुमार और रॉबर्ट पायस को बुधवार को चेन्नई एयरपोर्ट से श्रीलंका भेज दिया गया। ये तीनों दोषी 30 साल से ज़्यादा समय तक जेल में रहे थे। गौरतलब है, 2022 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 6 दोषियों को रिहा किया गया था जिनमें ये तीनों भी शामिल थे।