राजीव गांधी हत्याकांड के 6 अन्य दोषियों की रिहाई पर फैसला करेगी तमिलनाडु सरकार: स्टालिन
राजीव गांधी हत्याकांड मामले के एक दोषी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा रिहा करने के आदेश के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि बाकी 6 दोषियों की रिहाई पर राज्य सरकार फैसला करेगी। बकौल स्टालिन, ''सरकार फैसले का अध्ययन करेगी, कानूनी विशेषज्ञों के साथ चर्चा करेगी और फिर रिहा करने के लिए कदम उठाएगी।''