राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथन की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी संथन (55) की चेन्नई के एक सरकारी अस्पताल में बुधवार सुबह मौत हो गई। वह लिवर संबंधी बीमारी से पीड़ित था और कार्डियक अरेस्ट के चलते उसकी मौत हुई। संथन समेत राजीव गांधी हत्याकांड के 6 दोषियों को जेल में करीब 32 साल बिताने के बाद नवंबर 2022 में रिहा किया गया था।

Load More