राजू श्रीवास्तव की बेटी ने अमिताभ बच्चन के लिए लिखा नोट, कहा- परिवार आपका शुक्रगुज़ार रहेगा
दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने मंगलवार को पिता के इंस्टाग्राम अकाउंट से अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ अपने परिवार की तस्वीरें शेयर कर नोट लिखा। अंतरा ने लिखा, "मेरा पूरा परिवार...हमेशा आपका शुक्रगुज़ार रहेगा। आप पापा के अंदर बसे हुए थे। उन्होंने अपने फोन में आपका नंबर 'गुरु जी' के नाम से सेव किया हुआ था।"