राजू श्रीवास्तव को पिछले 46 घंटों से होश नहीं आया है: शेखर सुमन

अभिनेता शेखर सुमन ने शुक्रवार दोपहर को ट्वीट किया कि कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को पिछले 46 घंटे से होश नहीं आया है। उन्होंने लिखा, "सभी भारतीय कृपया उनके ठीक होने की कामना करें। हम इस हीरे को नहीं खो सकते।" राजू श्रीवास्तव को बुधवार सुबह हार्ट अटैक आने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

Load More