राजेश खन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ा था जिसके बाद हमारी बातचीत बंद हो गई थी: शत्रुघ्न
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना से दोस्ती को लेकर 'ईटाइम्स' को बताया है, "हम बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन दिल्ली की एक सीट पर हुए चुनाव के बाद हमारी बातचीत बंद हो गई...राजेश ने कहा था 'मेरे खिलाफ तुम कैसे खड़े हो गए'।" उन्होंने कहा, "मैंने चीज़ें सुलझाने की कोशिश की...बाद में राजेश से माफी भी मांगी।"