राजेश ने सही नहीं किया था: अभिनेता के अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से ब्रेकअप को लेकर मुमताज़
दिग्गज अभिनेत्री मुमताज़ ने दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना व अभिनेत्री अंजू महेंद्रू के रिश्ते और उनके ब्रेकअप पर बातचीत की है। उन्होंने 'ईटाइम्स' से कहा, "अंजू...राजेश के प्रति बहुत समर्पित थीं। राजेश...का खाना-पीना, पार्टी..अंजू सब संभालती थीं।" उन्होंने कहा, "सोच भी नहीं सकती कि कोई एक दिन में किसी को छोड़ सकता है...मुझे नहीं लगता कि राजेश ने सही किया।"