राजौरी में मारे जाने से पहले जिस गुफा में छिपे थे आतंकी, सामने आई उसकी तस्वीर
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन के दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद सेना ने एक छोटी गुफा की तस्वीर जारी की है। सेना के अनुसार, मारे गए आतंकी छिपने के लिए इस गुफा का इस्तेमाल कर रहे थे। बकौल सुरक्षा अधिकारी, ऐसे ठिकानों का पता लगाना और उनमें सेंध लगाना कठिन होता है।