राजौरी व पुंछ की सीमा पर पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 लोग किए गए गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी और पुंछ की सीमा पर लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। मॉड्यूल के 7 सदस्यों की पहचान कर इनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लोग कथित तौर पर पाकिस्तान से ड्रोन के ज़रिए गिराए जाने वाले हथियार, विस्फोटक, नकदी और नशीले पदार्थों की तस्करी करने में शामिल थे।

Load More