राजौरी हमले में शामिल 2 आतंकवादियों को सेना ने किया ढेर
भारतीय सेना की वाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया है कि राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के डांगरी गांव में हुए आतंकी हमलों में शामिल दो आतंकवादियों को बालाकोट सीमा पर तैनात सैनिकों ने ढेर कर दिया है। कॉर्प्स के मुताबिक, डांगरी हमले में शामिल अन्य आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है। रविवार सुबह सेना को इन आतंकियों के शव मिले।