राज्य बनने के 60 साल बाद नागालैंड को मिला अपना पहला मेडिकल कॉलेज

पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड को राज्य बनने के 60 वर्षों बाद अपना पहला मेडिकल कॉलेज मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को राजधानी कोहिमा में नागालैंड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ऐंड रिसर्च (एनआईएमएसआर) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "यह न केवल चिकित्सा शिक्षा प्रदान करेगा बल्कि नागा समुदाय के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी समाधान करेगा।"

Load More