राज्य में किसी को चींटी भी काट ले तो एनआईए आ जाती है: पश्चिम बंगाल की मंत्री
कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर हुई हिंसा मामले की जांच एनआईए को सौंपे जाने पर राज्य सरकार में मंत्री शशि पांजा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "राज्य में किसी को चींटी काट ले या चॉकलेट बम फट जाए तो यहां एनआईए मिल जाएगी लेकिन गुजरात-एमपी जैसे राज्यों में गंभीर घटनाएं होने पर एनआईए वहां नहीं पहुंचती।"