राज्य में कुछ जगहों पर सीमित इंटरनेट सेवाएं बहाल करें: मणिपुर सरकार से हाईकोर्ट
मणिपुर में हिंसा के बीच हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कुछ जगहों पर सीमित इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं। बकौल कोर्ट, लोगों को आवश्यक काम के लिए इंटरनेट ज़रूरी है, खासकर छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में। पिछले महीने मेतई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़कने के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी।