राज्यपाल बताएं कि उन्हें इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए?: छेड़छाड़ के आरोपों पर ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उनको यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें पद से इस्तीफा क्यों नहीं देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जब तक बोस राज्यपाल बने रहेंगे तब तक वह राजभवन के अंदर कदम नहीं रखेंगी।